उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिले कि पहाड़ियां बर्फ से लकदक

ऊंचाई वाले गॉंवों में लोगों की बढ़ी दुश्वारियां

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम व हरकीदून, केदारकांठा में जमकर हिमपात

पुरोला। उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित जिले की ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जिससे निचले इलाकों में बर्फीली हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में आ रहे अचानक बदलाव से बच्चे और बूढ़े लोग बीमार पढ़ रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से ठंडक फिर लौट आयी है। कल मध्य रात्रि के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित जनपद के हर्षिल घाटी, यमुना घाटी और मोरी विकासखण्ड के कई गांव बर्फ से ढक चुके हैं। जिससे लोगों की दुश्वारियों भी बढ़ गयी हैं। ऊंची चोटियां पर हुई बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गयी है। और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बाजारों में चहल-पहल कम देखी जा रही है।

मोरी विकासखण्ड के दो दर्जन से अधिक गांव बर्फ से लदे

हरकीदून, केदारकांठा ,औसला , गंगाड, पवाणी , ढाटमीर, दूणी, भीतरी, लिवाड़ी, फीताडी सहित दो दर्जन गॉंवों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button