अपराध
पौड़ी में वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, तीन घायल
चुनाव ड्यूटी पूरी कर अपने घरों को लौट रहे थे कर्मचारी

कार सवार सभी कर्मचारी देहरादून जिले के निवासी थे
पौड़ी/देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी में चुनाव ड्यूटी पूरी कर अपने घरों को लौट रहे चार कर्मियों सहित वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें एक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार सुबह 7 बजे चुनाव ड्यूटी खत्म कर अपने घरों को जा रहे 4 कर्मियों से भरा वाहन देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खोलाचोरी के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें पिठासीन अधिकारी रणवीर सिहं नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह भानियावाला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य तीन जय सिंह नेगी (54) सुमन विहार बापुग्राम ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत (54) हाथीबड़कला देहरादून व नरेंद्र गुसाईं (45) घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल पौड़ी में इलाज चल रहा है।